एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ किया था। आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान था। लगातार 9 घंटे में चलते हुए सारी बाधाओं को पार कर चोटी पर तिरंगा फहराया।