Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,उत्तरकाशी सहित इन जिलों के लिए एक मार्च...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,उत्तरकाशी सहित इन जिलों के लिए एक मार्च से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में एक, दो और तीन मार्च को एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचे स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन एक मार्च से गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में 28 फरवरी की शाम के बाद एक ओर पश्चिमी विछोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं, दून में सोमवार को मौसम मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दून में रविवार को मौसम बेहद खुशनुमा रहा, लेकिन दो मार्च के बाद दून में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। दून में रविवार को अधिकत तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments