Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआंधी से उखड़ा पेड़ मकान की छत पर गिरा

आंधी से उखड़ा पेड़ मकान की छत पर गिरा

विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के जगड़ गांव में आंधी-तूफान से एक पुराना पेड़ धराशायी हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक मकान की टीन की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घर में सो रहे 2 लोगों को चोट आई है। जिनका इलाज पास के ही अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 3 बजे आंधी तूफान होने के कारण जगड़गांव निवासी कौर सिंह राणा के मकान के ऊपर चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से उनका टिन की छत का मकान क्षतिग्रस्त हो गया और कमरे के अंदर खाने पीने का सामन और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। मकान के अंदर सोए उनकी बेटे की बहू उतरा देवी , नातिन रितिका घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र दिचली में भर्ती करवाया गया है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष कोमल राणा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और तत्कालीन राहत देने की मांग की है। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक राजीव रमोला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीडि़त को राहत दिलाने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments