Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हल्द्वानी। शनिवार सुबह लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चैमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचैड़ की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायल युवती का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चैमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचैड़ की ओर जा रहे थे।
रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी।हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है।
सूचना पर हल्दूचैड़ चैकी इंचार्ज शंकर नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृतक के शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया।
कार्तिक कांडपाल अपने परिवार का इकलौता सहारा था और उसके एक पुत्र और पुत्री हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments