Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएम्स में उपचार के दौरान युवक की मौत

एम्स में उपचार के दौरान युवक की मौत

10 जनवरी को संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शिवदेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश ने 18 फरवरी को सूचना दी थी कि उसका भाई मुकेश यादव दस जनवरी की सुबह ड्यूटी गया था। वह वीरभद्र में हिंदुस्तान नेशनल ग्लास इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री ऋषिकेश में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। उसी दिन सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री से फोन आया कि मुकेश के सिर पर गहरी चोट लगी है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि एम्स गए तो मुकेश यादव मृत अवस्था में मिला। बताया कि जांच करने पर मुकेश के सिर पर गहरी चोट मिली। सिर पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर हत्या की गई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून से मिली लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments