Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडHaridwar News: गंगा में डूबे गाजियाबाद के दो दोस्त, दूधिया बंध में...

Haridwar News: गंगा में डूबे गाजियाबाद के दो दोस्त, दूधिया बंध में स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में स्नान करते समय गाजियाबाद से आए दो दोस्त गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहराई में चले गए और तेज बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखा तो तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments