Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में पुलिस मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल...

ऋषिकेश में पुलिस मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में फायरिंग के बाद गिरफ्तार

ऋषिकेश में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के पुलिस से बचकर भागने और जंगल में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि घटना के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं कि चेकिंग के बावजूद आरोपी को भागने का मौका कैसे मिल गया।

जानकारी के मुताबिक देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से भागने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक काली मंदिर की ओर भागा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करते-करते आरोपी पास के जंगल में घुस गया।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार जंगल में पहुंचने के बाद आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया और काबू में कर गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

ट्रक चोरी के मामले से जुड़ा बताया आरोपी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। प्रारंभिक जांच में उसका नाम ट्रक चोरी के एक मामले में भी सामने आया है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश क्यों की।

घटना के बाद उठे कई सवाल

घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि जब पुलिस पहले से ही बैरियर पर चेकिंग कर रही थी, तो संदिग्ध युवक को भागने का मौका कैसे मिला।

इसके अलावा यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या आरोपी वास्तव में पुलिस पर फायरिंग कर रहा था या फिर यह पुलिस कार्रवाई को जायज ठहराने की कहानी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments