Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedचारधाम यात्रा: कमर्शियल-प्राइवेट गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप...

चारधाम यात्रा: कमर्शियल-प्राइवेट गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड अनिवार्य

चारधाम यात्रा 2022 में इसबार धामों के लिए रवाना होने से पहले व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल मई पहले हफ्ते से चारधाम यात्रा शुरू होगी।
ट्रिप कार्ड से चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों और तीर्थयात्रियों की संख्या का रिकार्ड रखा जा सकेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वेबसाइट संभवत: 15 अप्रैल से खोल दी जाएगी। एआरटीओ में भी ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन जारी करने के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे। एक मई से खुलेंगे चेकपोस्ट: चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन व्यवस्थित करने के लिए परिवहन विभाग ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहा और ब्रह्मपुरी में एक मई से चेकपोस्ट खोलेगा।
फिटनेस के लिए आना होगा एआरटीओ
ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन आवेदन कर कहीं से भी प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन वाहनों की फिटनेस के लिए वाहन को लेकर एआरटीओ आना होगा। फिटनेस के बाद ही ग्रीन कार्ड मान्य होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments