Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedचोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ नगदी और सामान चुराया

चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ नगदी और सामान चुराया

शहर के कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। बरेली रोड पर ऑफिस और तीन दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नगदी और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
हरिपुर पूर्णानन्द निवासी ललित मोहन रौतेला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती 27 फरवरी की रात अज्ञात चोर उनके ऑफिस का दरवाजा तोड़कर, एक 52 इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर एवं वाईफाई सिस्टम चोरी कर ले गए। इसके अलावा ऑफिस को नुकसान भी पहुंचाया। उनके पड़ोस में स्थित दुकान प्रयांक गारमेंट्स से भी चार जैकेट, 10 हजार 700 रुपये, मेहदी हसन की दुकान से 7100 रुपये की नगदी और कातिन गिफ्ट सेन्टर से 5500 रुपये की नगदी, 12 जोड़ी जूते एवं कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर ले गए। तीनों दुकानदारों ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments