Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडदेहरादून में श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र, दून-पांवटा हाईवे पर लगा जाम; पुलिस...

देहरादून में श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र, दून-पांवटा हाईवे पर लगा जाम; पुलिस ने लाठी फटकार कर किया तितर-बितर

देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। कई कंपनियों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, डिक्सन कंपनी के कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी दून-पांवटा हाईवे तक पहुंच गए, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक हुए इस प्रदर्शन से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और अन्य श्रमिक सुविधाओं को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन कंपनी प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार अतिरिक्त समय तक काम कराने के बावजूद उन्हें निर्धारित ओवरटाइम भुगतान नहीं दिया जा रहा है।

उधर, विंडलास बायोटेक लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर कंपनी परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास करता रहा, लेकिन श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े रहे।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया। सेलाकुई थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि जब प्रदर्शन और हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिस ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को हाईवे से हटाया और भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments