Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedस्वयंसेवकों ने नशामुक्ति के लिए संकल्प पत्र भरवाए

स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति के लिए संकल्प पत्र भरवाए

श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वामी प्रेमानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में योगी अनिल बिजल्वाण ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। तीसरे एनएसएस शिविर की थीम ‘नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड’ थी। स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल के आसपास लोगों से नशामुक्ति संकल्प पत्र भरवाए।
बौद्धिक सत्र में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राममोहन नौटियाल ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे का बहिष्कार करना जरूरी है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जयवीर सिंह नेगी ने भी नशे के दुष्परिणाम से स्वयंसेवकों को अवगत कराया।
इस अवसर पर संदीप मोहन, निर्मला त्रिपाठी, विनोद बिजल्वाण, सुरेश ममगाईं, वीरेंद्र कुमार, सत्ये सिंह नेगी, नंदकिशोर कोटनाला, विवेकानंद शर्मा, राजू लाल, चंद्रमोहन रौथाण, विशाल, नागेंद्र कुड़ियाल आदि उपस्थित थे। एनएसएस शिविर संपन्न हुआ
राइंका गैंडखाल का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। शिविर के समापन पर स्वयंसेवकों, लोक नृत्य, के साथ ही नशा मुक्ति पर लघु नाटिका का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी ईश्वरी दत्त भट्ट ने कहा कि आज नशाखोरी समाज की सबसे बड़ी समस्या है। युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। कार्यक्रम में राप्रावि उच्चाकोट की प्रधानाध्यापक रेखा ने स्वयं सेवकों को एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी काला, ऋतु शर्मा, रश्मि सकलानी, सुनैना तमोली आदि उपस्थित थे।
राबाइंका ऋषिकेश के एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय में इको गार्डन में फूलों के पौधे लगाए गए। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत क्यारियों की बुवाई की गई। नई क्यारियां बनाई गई। बौद्धिक सत्र में समाजसेवी नीरजा गोयल ने छात्राओं को पर्यावरण और स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुम मैखुरी, सुनीता रावत, मृणाल भट्ट, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments