Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने लगा। इस दौरान वहां मौजूद दो व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मृतक और घायल व्यक्तियों में एक नेपाली मूल का व्यक्ति तथा एक स्थानीय निवासी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने प्रभावित क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। हादसे के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही।

प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से पहाड़ी के नीचे संचालित अस्थायी दुकानों और अन्य ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और व्यापारियों से अपील की है कि बारिश और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। केदारनाथ यात्रा के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ और मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments