Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedदून के ऐतिहासिक झंडा मेला की तैयारियां शुरू, सात मार्च बैठक में...

दून के ऐतिहासिक झंडा मेला की तैयारियां शुरू, सात मार्च बैठक में मेले के कार्यक्रमों को दिया जाएगा अंतिम रूप

22 मार्च से होने वाले ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री गुरु रामराय दरबार साहिब की दीवारों पर कलाकृतियां बनाने और सफाई का कार्य किया जा रहा है। सात मार्च को श्री झंडा जी मेला प्रबंधन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। दो वर्ष बाद कोरोना संक्रमण कम होने के चलते इस बार अधिक संगत पहुंचने की उम्मीद है।
श्री गुरु रामराय दरबार साहिब में हर वर्ष होली के पांचवें दिन श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश की संगत पहुंचती है। इस बार मेला 22 मार्च से शुरू होगा। मेले की तैयारियों के साथ संगत के ठहरने की व्यवस्था को लेकर श्री झंडा जी मेला प्रबंधन समिति तैयारियों में जुट गई है। समिति के व्यवस्थापक और मेला अधिकारी केसी जुयाल ने बताया कि सात मार्च को होने वाली बैठक में मेला संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में शासन द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाएगा। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दिशा-निर्देश में मेले का संचालन किया जाएगा। इस बार अधिक संगत पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके ठहरने की व्यवस्था एसजीआरआर स्कूल, धर्मशाला और होटलों में की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments