Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedनजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास ट्रक खड्ड गिरा, हरिद्वार और...

नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास ट्रक खड्ड गिरा, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के पांच लोग थे सवार

नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य एक ट्रक के खड्ड में गिरने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हरिद्वार से दुगड्डा की ओर जा रहा ट्रक सुबह करीब चार बजे कोटद्वार से करीब सात किलोमीटर दूर खड्डे में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पवांर के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत धनोरी निवासी राहुल उम्र 32 वर्ष, अमित उम्र 19 वर्ष, अंशुल उम्र 18 वर्ष, रसूलपुर निवासी हिमांशु उम्र 19 वर्ष, जनपद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत बसेरी निवासी करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 घायल हो गए। सभी घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments