Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डज्वालापुर में स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच

ज्वालापुर में स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच

नूतन ओजस हॉस्पिटल के सहयोग से ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर कार्यालय में निःशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भेल के पूर्व सीएमओ डा.एसके गुप्ता, डा.विशाल गर्ग, डा.वीनस कुमार, डा. प्रकाश सिंह बृजवाल, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नूतन ओजस हॉस्पिटल की डायरेक्टर नूतन अग्रवाल, डा.दीपक अग्रवाल, डा.रागनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया।
शिविर में बवासीर, भगन्दर, एवं पेट से संबंधित रोगों, सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार, सांस फूलना, अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, थायरायड, दौरा एवं बच्चों को होने वाले रोगों की निःशुल्क जांच की गयी। जनरल फिजीशियिन डा.एसके गुप्ता, सीनियर फिजीशियन डा.वीनस कुमार एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा.प्रकाश सिंह बृजवाल ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। मरीजों को दवाएं भी निःशुल्क दी गयी। शिविर के संयोजक विश्वास सक्सेना समेत शिविर में बाबर खान, डा.केडी शर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, एडवोकेट हितेश चैधरी, पुनीत कुमार, विशाल राठौर, शिवपाल रवि, पप्पू, प्रकाश, रोहतास, पारुल, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments