Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजन औषधि केंद्र संचालकों का किया सम्मान

जन औषधि केंद्र संचालकों का किया सम्मान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार में जन औषधि दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक स्थित जन औषधि केंद्र संचालक हिमांशु सैनी और जगजीतपुर बस अड्डे स्थित केंद्र संचालक अशोक सिंह को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संयोजक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से मरीजों को जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य से 60 से 70 फीसदी कम मूल्य पर मिल रही हैं। जिला मंत्री अनामिका शर्मा और जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य पिछले सात साल में हुए हैं। अटल आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये तक के बीमा का लाभ आम व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री संजय सिंह, सूबे सिंह, बसंत सैनी, मनोज चौहान, अजय बबली, अमित शास्त्री, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमित वालिया, कमल राजपूत, मनोज कुमार, आईडी शर्मा, राहुल, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल व पंकज गुप्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments