Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमतगणना के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, प्रत्याशियों को दिए ये निर्देश

मतगणना के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, प्रत्याशियों को दिए ये निर्देश

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी नेताओं को अलर्ट रहने को कहा है। सभी सीटों के मतगणना एजेंटों को एक एक वोट पर नजर रखने व प्रत्याशियों को मतगणना स्थल न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
10 मार्च को होने वाली वोटों की गिनती की तैयारियों के संदर्भ में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई। जिसमें सभी प्रत्याशियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने पार्टी के सभी प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों और नेताओं से कहा कि मतगणना के लिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान तैनात रहने वाले एजेंटों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाए और एक एक वोट की गिनती पर नजर रखी जाए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि चुनावों की प्रक्रिया में मतगणना सबसे महत्वपूर्ण होती है इसलिए पार्टी के सभी नेताओं को अलर्ट रहने को कहा गया है।
मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भाजपा के सभी मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को इस संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है इसलिए सभी मतगणना एजेंटों को इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि पार्टी मतगणना को लेकर कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments