Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचुनावों के बाद बढ़ेगी महंगाई! LPG सिलेंडर-पेट्रोल भरवाने की होड़

चुनावों के बाद बढ़ेगी महंगाई! LPG सिलेंडर-पेट्रोल भरवाने की होड़

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए लोग रसोई गैस सिलेंडर भरवाकर रख रहे हैं। बीते तीन दिनों में रसोई गैस की डिमांड डेढ़ गुना बढ़ गई है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की बिक्री भी करीब पांच फीसदी बढ़ी है। नैनीताल जिले में 55 हजार से अधिक गैस उपभोक्ता हैं। हल्द्वानी एजेंसी की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन करीब 800 घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जाती है।बीते चार माह से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। अब विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। 10 रुपये तक पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की उम्मीद है। 8 मार्च से इसका परिणाम देखने को मिल सकता है। बीते 5 मार्च से तेल बिक्री में 5 फीसदी करीब बढ़ोतरी देखने को मिली है। – वीरेन्द्र सिंह चड्ढा, अध्यक्ष पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
हल्द्वानी गैस एजेंसी पर प्रतिदिन 700 से 800 घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल किए जाते हैं। बीते दो दिनों से 400 से 500 अधिक सिलेंडरों की रिफिलिंग हो रही है। लोगों का अनुमान है कि गैस के दाम बढ़ सकते हैं, इसलिए एडवांस में सिलेंडर भरवाकर रखना चाहते हैं। – रवि मेहरा, मैनेजर इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments