Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयूपी के बाद उत्तराखंड में सबसे ज्यादा महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

यूपी के बाद उत्तराखंड में सबसे ज्यादा महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने में पीछे नहीं रहीं। महिला प्रत्याशियों के मामले में उत्तर प्रदेश पहले और उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट से इस बात की तस्दीक होती है। एडीआर की ओर से पांच राज्यों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के रिकॉर्ड के आधार पर अलग-अलग अध्ययन रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर करीब 4406 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें 13 फीसदी महिलाएं मैदान पर रहीं। वहीं उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव हुआ। यहां 626 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें 10 फीसदी महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों के मामले में गोवा तीसरे, पंजाब चौथे और मणिपुर पांचवें स्थान पर है।
प्रदेश में 13 महिलाएं राष्ट्रीय पार्टियों से मैदान में :
उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा से कुल 13 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 5 महिलाओं को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भी दोनों दलों ने इतनी ही महिला प्रत्याशियों पर दाव खेला था। हालांकि तब कांग्रेस ने आठ और भाजपा ने 5 महिलाओं को टिकट दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments