Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेएमवीएन कुमाऊं में पांच और पेट्रोल पंप खोलेगा

केएमवीएन कुमाऊं में पांच और पेट्रोल पंप खोलेगा

कुमाऊं मंडल विकास निगम विभिन्न जिलों में अपनी खाली पड़ी जमीनों पर पेट्रोल पंप खोल रहा है। इससे निगम की आय बढ़ेगी, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। कुमाऊं में नैनीताल के बाद ताड़ीखेत में पेट्रोल पंप खुल चुका है। अब पांच अन्य जगहों पर पंप खोलने की तैयारी है।
कोरोना के कारण पूरे राज्य में पर्यटन सहित इससे जुड़े लोगों को खासा नुकसान पहुंचा था। कुमाऊं में ऐसे कई स्थल हैं जहां साल भर में लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। सैलानियों की संख्या पर ही स्थानीय लोगों का रोजगार और आय तय होती है। मगर बीते दो सालों में आय तो दूर लागत निकालना भी लोगों के मुश्किल हो गया था। ऐसी स्थिति में केएमवीएन अब मुक्तेश्वर, रानीखेत, रुद्रपुर, बेरीनाग सहित एक अन्य स्थान पर पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है। पेट्रोल पंप खुलने से निगम की आय बढ़ेगी और सैलानियों को भी लाभ होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के विकल्प भी खुलेंगे। केएमवीएन हुडको (एचयूडीसीओ) से लोन लेकर पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी कर रहा है।
:कोट::
कुमाऊं में निगम आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप खोल रहा है। हुडको से लोन लेकर इसकी कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल में पहले से ही पेट्रोल पंप था और ताड़ीखेत में हाल ही में शुभारंभ किया है। जल्द ही अन्य स्थानों में पेट्रोल पंप खोल दिए जाएंगे। -नरेन्द्र भंडारी, एमडी, केएमवीएन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments