Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसपा 11 प्रतिशत से 2 प्रतिशत पर सिमटी

सपा 11 प्रतिशत से 2 प्रतिशत पर सिमटी

हल्द्वानी विस सीट पर लगातार सपा का ग्राफ गिर रहा है। इस बार 11 से वोट प्रतिशत गिर कर 2 प्रतिशत पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि एमआईएम के प्रत्याशी बने मतीन को एक हजार वोट भी नहीं मिल पाए।
पूर्व में मेयर चुनाव में हजारों वोट लाने वाले मतीन सिद्दीकी को इस बार वोटरों ने पूरी तरह से नकार दिया। इसका फायदा सीधे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को मिला। गुरुवार को हल्द्वानी विस का चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया। सुमित ने मेयर डॉ. जोगेन्द्र रौतेला को 7818 से ज्यादा वोटों से हराया। इन वोटो में मुस्लिम बहुल क्षेत्र वनभूलपुरा के वोटरों का काफी बड़ा योगदान रहा। पूर्व में जब मतीन सिद्दीकी सपा में थे तो उनको हजारों में वोट पड़ते थे। पूर्व में वह हल्द्वानी नगर निगम के मेयर भी बनते-बनते रह गए। बाद में कांग्रेस ज्वाइंन करने के बाद उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में प्रचार किया। इस बार वह उवैसी की पार्टी एमआईएम से प्रत्याशी थे, उनको मात्र 910 वोट मिले। उधर 2017 में सपा से चुनाव लड़ने वाले शोएब अहमद को करीब 11.05 प्रतिशत वोट मिला था। लेकिन, इस बार जनता ने उन्हें 2196 वोट यानि 2.2 प्रतिशत वोट पर समेट दिया। दोनों नेताओं को कम वोट मिलने का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments