Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचम्पावत और लोहाघाट में समर्थकों ने मनाई होली और दिवाली

चम्पावत और लोहाघाट में समर्थकों ने मनाई होली और दिवाली

चुनाव नतीजे आने के बाद चम्पावत और लोहाघाट में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर होली और दिवाली मनाई। खुशी में विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ ही अबीर और गुलाल उड़ाए।
गुरुवार को चुनाव नतीजे अनुकूल आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। चम्पावत में भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। गोरलचौड़ मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार से छतार तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, शंकर पांडेय, श्याम पांडेय, हरीश पांडेय, डॉ.भुवन गहतोड़ी, ललित मोहन पांडेय, प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, पंकज चंद, हरीश भट्ट, गणेश महर, आनंद सिंह, मोहित कनवाल, दीपक मुरारी, गौरव पांडेय, हेम जोशी, आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments