Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतू कर ले सोलह श्रंगार राधिका तेरे अंगना होली आई ...

तू कर ले सोलह श्रंगार राधिका तेरे अंगना होली आई …

नगर लोहाघाट में होली की धूम मचने लगी है। पुरुषों के अलावा महिलाएं होली गायन का लुत्फ ले रही हैं। नगर के गांधी चौक में दिन भर बैठकी होली में नगर की महिलाओं ने एक से बढकर एक होली का गायन किया।
नगर में शिक्षिक पुष्पा वर्मा के आवास पर आयोजित होली की शुरूआत में तू कर ले सोलह श्रंगार राधिका तेरे अंगना होली आई रही। इसके बाद बलमा घर आयो फागुन में………. गोपी कहे सब झूठ माता माखन मैने नहीं खायो आदि की एक से बढकर एक होली का गायन किया गया। अंत में महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से होली का समापन किया। इस मौके पर इंदू खर्कवाल, गीता पुनेठा, किरन पुनेठा, कमला पुनेठा, रेनू वर्मा, लीला कांडपाल, भूमि पुनेठा, ऊषा वर्मा, हेमन्ती भट्ट, बीना वर्मा, लता वर्मा, रचना वर्मा, सरोज पुनेठा आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments