Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, शटरिंग खोलने...

निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा

कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मजदूर लेंटर की शटरिंग को खोल रहा था। एम्स चौकी पुलिस ने मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग के पास भरत विहार में एक दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को मजदूर दूसरी मंजिल का लेंटर खोल रहे थे। इसी दौरान लेंटर की शटरिंग खोलते हुए एक मजदूर अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन ठेकेदार मजदूर को एम्स ऋषिकेश लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।एम्स चौकी इंचार्ज शिवराम ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश (35) निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments