Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी के स्वास्थ्य शिविर में 182 मरीजों की जांच

आईटीबीपी के स्वास्थ्य शिविर में 182 मरीजों की जांच

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आईटीबीपी 35वीं वाहिनी मातली की ओर से भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया गया। इसमें 182 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की।
35वीं वाहिनी मातली के सेनानी अशोक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भटवाड़ी ब्लॉक के नौगांव में मेडिकल कैंप लगाया गया। मेडिकल कैंप का शुभारंभ डॉक्टर दीपक ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी सीमांत गांव के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है। मौजूदा दौर में बेहत्तर स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। वर्तमान में कई गांवों में मेडिकल की सुविधा न होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आईटीबीपी दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन करती है। कैंप में वाहिनी के चिकित्सकों की टीम ने 60 पुरुष, 100 महिलाएं, 22 बच्चों का इलाज किया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में बासी भोजन न खाने, पानी को उबाल कर ठंडा कर पीने और बच्चों को फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट अरोखलवा, रविंद्र सेमवाल, संजय यादव आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments