Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपांच जिलों में मिले 14 कोरोना के नए संक्रमित, तीसरी लहर में...

पांच जिलों में मिले 14 कोरोना के नए संक्रमित, तीसरी लहर में एक दिन में मिले सबसे कम मरीज

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना मरीजों की कोई मौतें नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में सिर्फ 14 नए संक्रमित मामले सामने आए। 30 संक्रमित ठीक हुए हैं। 361 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 4153 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित कम हो रहे हैं। देहरादून जिले में नौ, बागेश्वर में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 91810 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 30 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87970 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments