Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज ने मौके पर ही तोड़ा...

एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज ने मौके पर ही तोड़ा दम, चालक सहित तीन

मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। एंबुलेंस चालक परमात्मा, दूसरा गॉर्ड सतवीर व कार का चालक गौतम निवासी आवास विकास ऋषिकेश घायल हो गए हैं।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments