Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिवाला बनकर वसूली कर आरोपी गिरफ्तार

पुलिवाला बनकर वसूली कर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे आरोपी को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी पुलिस की वर्दी पहने हुए था। पैंट में पिस्टल होल्डर लगा था और पुलिस जैसी बेल्ट पहनी हुई थी। आरोपी यहां एक व्यक्ति से 3400 रुपये वसूल किए थे। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालकों से वसूली कर रहा है। उन्होंने बताया कि इंदिरानगर चौकी इंचार्ज विकसित पंवार ने आरोपी को शास्त्रीनगर खाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूटी कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताते हुए उन्हें पुलिस का पहचान पत्र दिखाया। पोस्टिंग के बारे में जानकारी ली तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दिया। चौकी लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुलिस वाला नहीं है। फर्जीवाड़े से पुलिसवाला बनकर वह लोगों से वसूली करता है। कहा कि घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर उसने आसानी से कमाई के लिए यह तरीका अपनाया। आरोपी ठेली और छोटे लोडर वाहनों को रोककर उनसे वसूली करता था। आरोपी पहचान मुकेश कुकरेती (34) पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार, वसंत विहार मूल निवासी रामनगर शिव कॉलोनी रायपुर के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर और 3400 रुपये नगद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments