Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज देहरादून में ये है कीमत

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज देहरादून में ये है कीमत

उत्‍तराखंड चुनाव सम्‍पन्‍न हो गए हैं और अभी भी राज्‍य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत जारी है। बुधवार को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से महंगाई बढ़ी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इनकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी
अभी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी नहीं की है। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भी जारी है। माना जा रहा है कि इस लड़ाई की वजह से कच्‍चे तेल का दाम और बढ़ सकता है।
बुधवार को देहरादून में इतनी रही कीमत
बुधवार को देहरादून में पेट्रोल 94 रुपए और डीजल 87.32 रुपये में मिल रहा है। कई दिनों से यह कीमत स्थिर है।
रोज सुबह बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं। कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments