Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा मिले

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा मिले

राज्य महिला आयोग ने राजपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। आयोग ने पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ सुरक्षा गार्ड की ओर से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है, यह गंभीर अपराध है। ऐसे आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी जरूरी है। बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। कहा कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और गरीब परिवार से हैं। उन्होंने एसएसपी को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग को भी कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments