Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस बैरियर तोड़ कार से भाग रहे थे हरियाणा के युवक, लोगों...

पुलिस बैरियर तोड़ कार से भाग रहे थे हरियाणा के युवक, लोगों ने जमकर की धुनाई

देर रात शहर कोतवाली के पास लगे बैरियर को तोड़कर भाग निकले कार सवार हरियाणा के युवकों की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। युवकों की कार पुलिस के सुपुर्द कर दी, जबकि युवक भाग निकलने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जलपुलिस की ओर से रोके जाने पर युवकों ने बैरियर तोड़ दिए। जिसके बाद उन्होंने कार विष्णु घाट की तरफ दौड़ा दी। इसी दौरान एक राहगीर महिला कार की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला के घायल होने पर स्थानीय लोग कार के पीछे दौड़ पड़े। कुछ दूरी पर उन्होंने कार को रोक लिया, जिसमें सवार तीनों युवकों की धुनाई कर दी।
गुस्साए लोगों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवक फरार होने में कामयाब रहे। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया क‌ि शिकायत मिलने पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments