Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए डॉगी पर रंग डालना पड़ा महंगा,...

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए डॉगी पर रंग डालना पड़ा महंगा, अब करनी पड़ेगी 10 दिन सेवा

सोशल मीडिया पर रील बनाने का चस्का तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने डॉगी ‘रॉक्सी पर रंग डालते हुए वीडियो बनाई और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल वर्करों ने इसकी शिकायत पुलिस में की और तीनों युवकों को थाने में आकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं तीनों युवकों ने 10 दिनों तक डॉगी की सेवा करने के लिए भी अपनी सहमति दी हैं।
मामला देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां तीन युवकों ने होली के दिन अपने चेन से बंधे हुए डॉगी पर रंग डालते हुए वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में एक युवक रंग डाल रहा था, जबकि एक वीडियो बना रहा था। इनमें दो भाई भी शामिल थे। पशु क्रूरता समिति की सदस्य नलिनी तनेजा तक मामले की शिकायत पहुंची। जिसके बाद उन्होंने बसंत विहार थाने में लिखित शिकायत की। कुछ ही देर में तीनों युवक थाने पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फटकार लगाई। युवकों ने सभी के सामने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। सोशल वर्कर नलिनी तनेजा ने बताया कि तीनों युवकों ने थाने में बताया है कि उन्होंने ऐसे ही रंग डाल दिया था। अब ‘रॉक्सी पूरी तरह ठीक है, माफी मांगने के बाद तीनों युवकों ने स्वीकार किया है कि वह शेल्टरों में जाकर 10 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे। रविवार होने के कारण ‘रॉक्सी का मेडिकल नहीं कराया गया था। सोमवार को ‘रॉक्सी को अस्पताल ले जाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments