Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपूर्व प्रधान के बेटे ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़

पूर्व प्रधान के बेटे ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़

पथरी क्षेत्र के गांव में मदरसे के शिक्षक को पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने थप्पड़ जड़ दिया। शिक्षक के समर्थन में आए ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान के घर का घेराव किया। मामले में पूर्व ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव के मदरसे में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की बेटी भी शिक्षा ग्रहण कर रही थी। आरोप है कि एक प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर मदरसे के शिक्षक ने उसे धमकाया। किशोरी ने यह बात अपने घर बताई तो पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने मदरसे में आकर शिक्षक को गालीगलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। यह बात गांव में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण शिक्षक के पक्ष में आ गए। ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान के घर का घेराव किया। इससे नाराज पूर्व ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments