Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से,...

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से प्रारंभ होगा। धामी कैबिनेट के निर्णय के बाद शुक्रवार को इस संबंध में अधिूसचना जारी कर दी गई। सत्र में 30 मार्च को नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।
सत्र की कार्यसूची भी तय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते दिवस हुई कैबिनेट की बैठक में 29 मार्च से विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्र की कार्यसूची भी तय कर दी गई है। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र भेजकर सूचना भी दे दी गई है।उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से, अधिसूचना जारी
31 मार्च को लेखानुदान विधेयक पारित किया जाएगा
तय कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अगले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। 31 मार्च को लेखानुदान विधेयक पारित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments