Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में सैनिक परिवारों के लिए पुलिस ने बनाई डिफेंस फोर्स हेल्प...

उत्तराखंड में सैनिक परिवारों के लिए पुलिस ने बनाई डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क

देहरादून। सीमाओं पर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मचारियों और उनके परिवारों की शिकायतों के निराकरण के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने नई पहल की है। इसके लिए मुख्यालय और जिलास्तर पर डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। यहां आने वाली शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। डीजीपी के अनुसार, अक्सर देखने में आ रहा कि सेना या अर्द्धसैनिक बलों से जुड़ी शिकायतों पर थानास्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। खासकर, उनके परिवारों की सुरक्षा और संपत्तियों पर कब्जे या विवाद की शिकायतें आती हैं। मगर परिवार में महिलाएं और बच्चे होने और सेना-अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के बाहर होने के कारण वे शिकायतों की पूरी पैरवी नहीं कर पाते। इसे देखते हुए सभी जिलों में एसपी कार्यालय स्तर पर डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क का गठन करवाया जा रहा है। यहां पीड़ित शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा थाने, सीओ या एसपी स्तर पर आने वाली इन लोगों की शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई का विवरण भी रखा जाएगा। मुख्यालय स्तर से भी इसकी हर माह समीक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments