Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

दून अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

देहरादून। दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। शनिवार को ओपीडी के बाहर कर्मचारी धरने पर गए हैं। ऑपरेशन थिएटर आईसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अभी विभाग में नहीं आये हैं। बजट भी अलॉट नहीं हुआ है। जिस वजह से विस्तार उनके स्तर पर नहीं हो सकता। उधर, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए। मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments