Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयुवाओं ने घाट से चमगाड़ तक रीवर रन किया

युवाओं ने घाट से चमगाड़ तक रीवर रन किया

पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी है। युवाओं ने सरयू नदी में घाट से चमगाड़ तक रीवर रन किया। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू के तहत फिलिप-रिफिलिप, तैराकी व आपदा प्रबंधन के गुरु सीखे। प्रशिक्षण से पूर्व युवाओं ने सफाई व पौधरोपण अभियान भी चलाया। प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर युवाओं ने चंडाक मार्ग की सफाई की। बाद में सिद्धेश्वर व गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और पूर्व में लगाए गए पौधों में खाद व पानी भी डाला। यहां रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments