Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास...

29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति

आज भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। जिसमें कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई है। आज शाम को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर 28 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments