Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजकुमार गुप्ता अध्यक्ष और अजीत सिंह मंत्री बने

राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष और अजीत सिंह मंत्री बने

सेवा समिति हरिद्वार का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। जिसमें राजकुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अजीत सिंह को सर्वसम्मति से मंत्री चुना गया है। सेवा समिति भवन श्रवण नाथ नगर में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से राजकुमार गुप्ता को अध्यक्ष, जगत सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश पंजवानी, संतोष कुमार मित्तल को उपाध्यक्ष और अजीत सिंह को मंत्री चुना गया। वहीं संदीप शर्मा को उप मंत्री, अनिल सिंह को सह मंत्री, भारत भूषण शर्मा को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र गुप्ता को दलपति चयनित किया गया। सेवा समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के बाद संरक्षक मंडल का भी चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। हरिराम कुमार, चिंता सिंह, ईश्वरी देवी, ज्ञान चंद, ऋषि राम किशन, अनिल गिरी और हर्षवर्धन सिंह को सर्वसम्मति से संरक्षण मंडल में चुना गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार त्यागी, शिव शंकर लाल गुप्त, चेतन अरोड़ा, महेश चंद्र जोशी आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments