Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार:नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग, जिला अस्पताल में...

हरिद्वार:नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 78 मरीज

हरिद्वार जिले में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा भारी मात्रा बिकता है। इसके खरीदारों की भारी संख्या होते है, लेकिन इस दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट की खबरें भी सामने आती हैं। नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 78 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार फूड प्वॉइजनिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं। वही श्यामपुर गांव के पास भी परिचालक लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ चंदन मिश्रा का कहना है कि मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिया गया है। कुछ की हालात ज्यादा खराब है। समय पर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments