Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण का विरोध करने जा रहे विधायक को नजरबंद किया

अतिक्रमण का विरोध करने जा रहे विधायक को नजरबंद किया

मछली बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ने जा रही नगर निगम की टीम का विरोध करने जा रहे हल्द्वानी विधायक को प्रशासन ने घर पर नजर बंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से काफी बहस भी हुई।
सोमवार सुबह को एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के घर पर पहुंची और उंनको घर में नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान उनकी एसडीएम मनीष कुमार सिंह व सीओ भूपेंद्र धौनी के साथ बहस हुई। कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही पर उतर गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं लेकिन निगम उनको बचा रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जगमोहन सिंह बगड़वाल, केदार पलडिया, राजू रावत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments