Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकर्मचारी की आत्महत्या में सीएमएस पर उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा

कर्मचारी की आत्महत्या में सीएमएस पर उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा

देहरादून। प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस सेवा के चालक की आत्महत्या के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने सीएमएस डा. राजेश कुमार आहलुवालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक यशवंत सिंह की पत्नी प्रीतिका गुसांई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि डा. राजेश कुमार आहलुवालिया उनके पति को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा था, जिसके कारण वह बहुत परेशान थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सीएमएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की ओर से लिखे सुसाइड नोट में भी सीएमएस आहलुवालिया का नाम लिखा हुआ था। बता दें कि बुधवार को प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments