Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदस वर्ष में इस बार सबसे कम लोग करेंगे हजयात्रा. यह है...

दस वर्ष में इस बार सबसे कम लोग करेंगे हजयात्रा. यह है सबब

कोरोना संक्रमण काल में दस वर्षों में इस बार हज के पाक सफर पर सबसे कम हजयात्री होंगे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सऊदी अरब की हुकूमत ने हजयात्रियों की संख्या में कटौती कर दी है। हजयात्रा 2022 में दुनियाभर से सिर्फ दस लाख आजमीन शामिल होंगे, जबकि 2012 में सबसे 31.61 लाख आजमीनों ने हजयात्रा की थी। ऐसे में देश और प्रदेशों के यात्री संख्या के कोटे में कमी आना तय है। दुनियाभर के हर मुसलमान की एक ख्वाहिश होती है कि वह जिंदगी में एक बार खाना-ए-काबा की जियारत और हज करे। हज के लिए सऊदी हुकूमत ने हर देश के यात्रियों की संख्या (कोटा) तय कर रखा है। वर्ष 2020 और 2021 में सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही हजयात्रा में शामिल हुए। दो साल की पाबंदी के बाद इस वर्ष हजयात्रा 2022 के लिए सऊदी हुकूमत ने दूसरे मुल्कों को भी हरी झंडी दे दी है। इसके लिए यात्रियों की संख्या तय कर दी है। इस बार दुनियाभर से दस लाख आजमीन ही हजयात्रा कर सकेंगे। ये संख्या पिछले दस वर्षों में सबसे कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments