Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेना के दो फैमिली क्वार्टर से दिन दहाड़े नगदी गहने चोरी

सेना के दो फैमिली क्वार्टर से दिन दहाड़े नगदी गहने चोरी

क्लेमनटाउन में सेना के सुरक्षित इलाके में दिन दहाड़े चोरी हो गई। दो फैमिली क्वार्टर का लगा ताला तोड़कर चोर अंदर से 11 हजार रुपये नगदी, सोने चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। तहरीर पर क्लेमनटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि चोरी की वारदात जंगल एरिया आर्मी फैमिली क्वार्टर, क्लेमनटाउन में हुई। यहां सरकारी अवास में फैजी किरन कुमार और राकेश कुमार गौर रहते हैं। बुधवार को दोनों के आवास का ताला सुबह दस बजे से 12 बजे तक बंद रहा है। इस दौरान राकेश कुमार के आवास से आठ हजार रुपये नगदी, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल एक जोड़ी, ब्लूटूथ हेड फोन, दो शर्ट, पर्स चोरी हुआ। वहीं किरन के आवास से तीन हजार रुपये नगदी, कान के झुमके, दो अंगूठी, एक लॉकेट चोरी हो गया है। दोनों ने एक तहरीर पर चोरी होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments