Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारतीय सेना के अभिन्न अंग 168 जांबाज, नव प्रशिक्षित जवानों ने शानदार...

भारतीय सेना के अभिन्न अंग 168 जांबाज, नव प्रशिक्षित जवानों ने शानदार परेड से मोहा मन-सलामी दी

कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह में देश की आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लेकर 168 नये जांबाज भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। मुख्य अतिथि केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव परेड की सलामी ली। नव प्रशिक्षित जवानों ने शानदार मार्चपास्ट निकाल दर्शकों को मुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित हुए डिप्टी कमांडेंट कर्नल यादव ने कहा की सेना में भर्ती होकर जवानों ने अपने जीवन का सर्वोच्च निर्णय लिया है। साथ ही अपने लालों को देश को समर्पित करने के लिए परिजनों का आभार भी जताया। इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। रेजीमेंट की देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच जवानों की टुकड़ियों ने शानदार परेड निकाल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अंतिम पग पार करते ही 168 जवान भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। रेजिमेंटल धर्मगुरु ने धर्म ग्रंथों और राष्ट्रध्वज को साक्षी रख जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले प्रापकों को उत्कृष्ट मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टीबीसी कर्नल सुनील कटारिया, ले. कर्नल शोबी राज शीत अधिकारी और जेसीओ मौजूद रहे। रिक्रूटों के परिजन भी कसम परेड के गवाह बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments