Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज स्टेशन में तैनात होंगे पीआरडी जवान

रोडवेज स्टेशन में तैनात होंगे पीआरडी जवान

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में पीआरडी जवानों को तैनात किया जाएगा। परिवहन निगम मुख्यालय ने इसे लेकर अनुमति दे दी है। 6 पीआरडी जवानों के लिए मंजूरी मिली है। अब रोडवेज प्रबंधन युवा कल्याण विभाग को इस सम्बंध में पत्र भेजेगा। संभावना जताई जा रही है कि दो पालियों में पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
रोडवेज स्टेशन के पास से हो रही डग्गामारी को रोकने, टैक्सियों को परिसर में आने से रोकने और बस स्टेशन की व्यवस्था बनाने को लेकर कर्मचारी संगठन लगातार सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने की मांग कर रहे थे। रोडवेज स्टेशन में चोरी घटनाओं को रोकने के लिये भी सुरक्षाकर्मियों की जरूरत थी। ऐसे में महाप्रबंधक के दौरे के दौरान अधिकारियों ने उनको इस विषय से अवगत कराया था। निगम के स्तर पर हुए पत्राचार के बाद इसकी अनुमति मिल गई है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि ऐसे आदेश होने की सूचना मिली है। अभी डिपो स्तर पर पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments