Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभवाली में नेपाली मूल महिला की संदिग्ध मौत

भवाली में नेपाली मूल महिला की संदिग्ध मौत

नगर के रामगढ़ रोड़ के पास शनिवार सुबह एक महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। स्थानीय लोगो ने महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को उठाकर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शांति देवी (38) पुत्री बीर सिंह थापा हाल निवासी घोड़ाखाल रोड़ तीन मोड़, मूल निवासी धनगढ़ी कल्याली वार्ड थाना सुकड़ नेपाल रामगढ़ रोड़ के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौत के कारणों का पता नही लग पाया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने भाई के साथ घोड़ाखाल रोड़ में अपने भैया प्रकाश के साथ रहती थी। भाई प्रकाश ने बताया कि बहन और वो साथ रहते थे। बहन के पति की 4 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे नेपाल में रहते हैं। भवाली बाजार में मजदूरी कर पैसा कमाते थे। शुक्रवार रात उनकी बहन घर नही आई। शनिवार को लोगो ने सड़क किनारे उसके पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद हॉस्पिटल ले गए। डॉ दिनेश चन्दोला ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एस आई नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला के शरीर मे चोट के निशान नही है। फिलहाल पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments