Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के छह जिलों में मिले 23 नए संक्रमित, 115 सक्रिय मरीजों...

प्रदेश के छह जिलों में मिले 23 नए संक्रमित, 115 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 19 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1241 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
देहरादून में 14, हरिद्वार में तीन, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले में दो-दो और नैनीताल व टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 115 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर देहरादून जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिन तीर्थयात्रियों ने मास्क नहीं पहना होगा, उनका पंजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच सौ से एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए डीएम ने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments