Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपॉपुलर लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

पॉपुलर लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

हल्द्वानी। वन विभाग की एसओजी टीम ने एक अवैध पापुलर के लट्ठों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओजी के प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह तड़के मुखबिर की सूचना पर टांडा पत्थर चट्टा के पास चेकिंग अभियान के दौरान पत्थर चट्टा बैरियर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली रुद्रपुर की ओर से जाती दिखाई दी जिसे घेर कर रोका। ट्रॉली से बिलासपुर निवासी अख्तर खां व जय नगर निवासी असमन सिंह पुत्र को मौके से गिरफ्तार किया गया। एसओजी प्रभारी तिवारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा संदीप सूठा, दिनेश शाही वन आरक्षी सुरेंद्र सिंह वाहन चालक राहुल कनवाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments