Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डझाड़ियों में आग लगने से मची अफरातफरी

झाड़ियों में आग लगने से मची अफरातफरी

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी प्रताप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास गंगनहर पटरी पर झ‌ाड़ियों में आग धधक रही है। सूचना मिलते ही दो फायर यूनिट घटनास्थल के रवाना हो गई। बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह से झाड़ियों में फैल चुकी थी। संभवत: किसी के बीड़ी-सिगरेट फेंक देने के आग लगी होगी। इस संबंध में जांच कर रहे है। बताया कि गंगनहर पटरी पर कई जगहों पर झाड़ियां उगी हैं, जिन्हें हटाने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments